Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply Kaise Kare: मईया सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By
On:

हमारे देश में निरंतर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त बनाने में सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसी दिशा के अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार ने मईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। ‌इस प्रकार से महिलाओं को समाज में आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है।

यह योजना झारखंड राज्य की ऐसी महिलाओं के लिए हैं जो एक सम्मानजनक जीवन जीना चाहती हैं। ‌ इस प्रकार से सरकार का उद्देश्य गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। यदि ऐसा होता है तो महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिलता है जहां महिलाओं का सम्मान और महत्व दोनों होगा।

अगर आप भी झारखंड राज्य में रहती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को पढ़िए। हम आज इस पोस्ट में चर्चा करेंगे कि कैसे आप योजना का लाभ ले सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे ‌ मईया सम्मान योजना क्या है, योजना के उद्देश्य एवं लाभ, आवेदन देने की पात्रता, जरूरी दस्तावेज इत्यादि।

Maiya Samman Yojana 2024

मईया सम्मान योजना योजना को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा 25 जुलाई 2024 को आरंभ किया गया है। ‌इस योजना के द्वारा राज्य में रहने वाली महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना है। ‌इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने वित्तीय मदद की जाती है। इसके लिए 1000 रूपए की सहायता हर महीने महिलाओं को प्रदान की जाती है।

इस प्रकार से योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से सहायता राशि प्राप्त करके महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन पाती हैं। इससे यह लाभ होगा कि महिलाएं बिना किसी दबाव के अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हो पाएंगी। ‌ इसलिए इस योजना को ऐसी महिलाओं के लिए आरंभ किया गया है जो आर्थिक रूप से निर्बल और गरीब परिवारों में से आती हैं। ‌

मईया सम्मान योजना के उद्देश्य

इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार महिलाओं को एक सम्मानजनक जीवन प्रदान करना चाहती है। इसलिए सरकार ने अपना उद्देश्य बनाया है कि महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की राशि देकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है।

योजना के माध्यम से जो महिलाएं पात्रता रखती हैं इन्हें हर महीने सरकार सीधे बैंक खाते में धनराशि पहुंचाएगी। इस पैसे का उपयोग करके महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो पाएंगी। तो कुल मिलाकर इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक तौर पर सशक्त बनाना है।

मईया सम्मान योजना के लाभ

  • महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से वित्तीय मदद प्रदान की जाती है ताकि महिलाएं अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर पाएं।
  • लाभार्थी महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सुविधाएं भी दी जाती हैं ताकि इनका जीवन स्वस्थ बन पाए।
  • आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने राज्य सरकार 1000 की मदद करेगी।
  • झारखंड राज्य की तकरीबन 45 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा पहुंचाया जाएगा।
  • मईया सम्मान योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को फायदा पहुंचाया जाएगा।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ झारखंड की जो महिलाएं लेना चाहती हैं तो इन्हें कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा जो नीचे लिखे गए हैं :-

  • योजना का फायदा केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की कुल इनकम 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 साल से 50 साल तक के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी व्यक्ति ना तो इनकम टैक्स का भुगतान करता हो और ना ही कोई सरकारी नौकरी पर ही कार्यरत हो।

मईया सम्मान योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर।

मईया सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पंजीकरण की हेतु सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपके सामने अब जो एक पंजीकरण फार्म आएगा आपको इसे सही से भरना है।
  • जब आपका पूरा फॉर्म भर जाए तो इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
  • फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाकर मईया सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • यहां आपको अब एक रसीद प्राप्त होगी आपको इसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
For Feedback - feedback@example.com
Join Our WhatsApp Channel

2 thoughts on “Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply Kaise Kare: मईया सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment