स्वतंत्रता दिवस में बस एक दिन बचा है और इसलिए इस अवसर पर आप अपने घर में खूबसूरत इंडिपेंडेंस डे रंगोली डिजाइन कर सकते हैं। घर के अलावा आप अपने ऑफिस या किसी सार्वजनिक स्थान पर भी रंगोली बनाकर अपने देश प्रेम को दिखा सकते हैं।
अगर आप ऐसा करते हैं तो आप आजादी के अमृत महोत्सव के दिन को काफी गर्व के साथ मना सकते हैं। वहीं इंडिपेंडेंस डे रंगोली डिज़ाइन के माध्यम से आप दुनिया को अपना कौशल दिखा सकते हैं। इसके लिए आप किसी सार्वजनिक जगह पर जाकर 15 अगस्त के लिए विशेष रंगोली वाला डिजाइन बना सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वह कौन-कौन से रंगोली वाले डिजाइन हैं जिन्हें आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वयं बना सकते हैं। तो सारी जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को आप ध्यान से पढ़िए। हम जो भी डिजाइन आपको बताएंगे फिर इनमें से आप अपनी पसंद के डिजाइन को चुन सकते हैं।
Independence Day Rangoli Design
15 अगस्त के अवसर पर आप अपने घर, अपने कार्यालय के सबसे मुख्य दरवाजे पर और आंगन में तिरंगा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। बताते चलें कि मोर पंख तिरंगा रंगोली डिजाइन देखने में काफी आकर्षक और खूबसूरत लगते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको रंगों का चयन काफी अच्छे से करना होगा और इन बातों का ध्यान रखना होगा –
- तिरंगा रंगोली डिजाइन का बॉर्डर डिजाइन बनाने हेतु आप एक बोतल का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका डिजाइन बिल्कुल सफाई के साथ बनेगा।
- गोला बनाकर फिर इसके बीच में आपको तिरंगा बनाने के लिए पटरी की मदद लेनी होगी। पटरी से आपको लाइन खींचने में आसानी रहेगी और डिजाइन भी आकर्षक बनेगा।
- अब कॉटन ईयरबड को लेकर इससे आपको मोर के पंख वाले डिजाइन को बनाना है।
- अपनी रंगोली को और भी ज्यादा सुंदर लुक देने के लिए आपको तिरंगा के बिलकुल बीच में इंडिया लिखना है और जो किनारे हैं वहां पर मोर बनाना है।
लुभावनी दिल के बीच वाली तिरंगा रंगोली
तो आजादी के दिन आप अपने स्कूल, ऑफिस और घर में दिल के बीच में तिरंगा रंगोली बना सकते हैं। इस प्रकार से 15 अगस्त के दिन होने वाले कार्यक्रम के लिए अगर आप ऐसी दिल वाली तिरंगा रंगोली बनाते हैं तो इससे आपका दिन यादगार बन सकता है। इसके लिए आपको इस तरह से डिजाइन बनाना है –
- सबसे पहले आपको दिल शेप बनानी है और इसके लिए आपको चॉक की सहायता से डिजाइन बनाना है।
- अब आपको इस तिरंगे दिल वाली रंगोली का बॉर्डर बनाने के लिए एक बोतल का इस्तेमाल करना है।
- बोतल से आप डॉट बनाएं और इसके बाद फिर पटरी लेकर लाइन को खींचना है।
- अब आपने जो लाइन खींची है इनमें आप हरा, सफेद और केसरिया रंगों को भरना है।
- अब यहां पर आपको किनारे पर मोर का पंख बनाकर इस पर इंडिया लिख देना है।
मनमोहन फूल वाली तिरंगा रंगोली डिजाइन
15 अगस्त के अवसर पर आप अपने दफ्तर, स्कूल या फिर कार्यक्रम स्थल पर फूल वाली तिरंगा रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना है –
- अपनी रंगोली के बॉर्डर को बनाने के लिए आप एक बोतल का उपयोग करें।
- फिर आपको माचिस लेकर माचिस की तीली से फूल का डिजाइन बनाना है।
- इस खूबसूरत तिरंगा रंगोली में रंग भरने का काम आपको चाय छलनी से करना है।
कमल मोर पंख रंगोली इंडिपेंडेंस डे रंगोली डिज़ाइन
15 अगस्त के अवसर पर अगर आप कोई यादगार और खूबसूरत सा रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कमल मोर पंख वाला डिजाइन बनाना चाहिए। आपको इस रंगोली को बनाने के लिए रंगों का विशेष ध्यान रखना है। इसके लिए आप कई तरह के रंग जैसे लाल, सफेद, हरे, गुलाबी और नीले रंगों का उपयोग कर सकते हैं। तो इसे बनाने का तरीका नीचे लिखा है-
- सबसे पहले आपको साफ और सुंदर सा बॉर्डर बनाने के लिए बोतल का इस्तेमाल करना है।
- इसके बाद फिर मोर पंख बनाने के लिए लाइन और डिजाइन के लिए आपको माचिस की तीली और चम्मच का उपयोग करना है।
- इस रंगोली के गोल आकार को आपको प्लेट या फिर थाली की सहायता से बनाना है।
- इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप रंगोली का डिजाइन बनाएं तो इससे पहले आप चॉक से एक रॉ डिजाइन बना लें इससे आपका काम बाद में जल्दी होगा।